पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोभायात्रा में 201 महिलाओं ने गाए मंगल गीत

शोभायात्रा में 201 महिलाओं ने गाए मंगल गीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. सेन महाराज की जयंती के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा।

ब्यावर| श्री सेन समाज संस्था एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। प्रवक्ता सुरेंद्र सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की 201 महिलाओं ने कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए शोभा यात्रा में भाग लिया। उक्त शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा के बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात रात्री को रंगारंग भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान ओम चौहान, बाबूलाल गहलोत, पुखराज, दिलीप बड़गुर्जर,संजय सैन, शेषमल, बादुराम धांधल, लक्ष्मीनारायण, राजेंद्र सैन, मेघराज सैन, मदनलाल सैन, कैलाश सैन, रविशंकर मकाणा, उगमा जैपाल, इंद्रा देवी, सज्जन कंवर, संतोष,सुनीता,स्नेहलता, रेखा सैन सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...