पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीमारू सेन समाज के 21 जोड़े बने हमसफर

श्रीमारू सेन समाज के 21 जोड़े बने हमसफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमारू सेन समाज पंचायत बोर्ड ब्यावर के तत्वाधान में द्वितीय सामूहिक विवाह एवं सेन जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े हमसफर बने। मारू सेन मन्दिर से 21 जोड़े दूल्हा-दुल्हन के साथ शोभायात्रा निकाली। विवाह समारोह में 20 जोड़ो के साथ तुलसी जी के पाणिग्रहण संस्कार का कार्य आर्य समाज ब्यावर द्वारा किया गया। जिसमें भामाशाह रामपाल गहलोत द्वारा सहयोग किया गया। सेन जी महाराज की महाआरती लक्ष्मीकान्त सेन एवं हर्षिता सेन द्वारा समारोह स्थल पर की गयी। मुख्य अतिथि राधेश्याम परिहार, शिव लाल सूर्यवंशी, राजेंद्र खिंची, कांतिलाल परमार, जवरी लाल हर्षवाल, गोपाल हर्षवाल, चम्पालाल बाली (बेंगलोर), भंवरलाल भणभैरू, अभिषेक भाटी, बाबूलाल भाटी रहे। विशिष्ट अतिथि सभापति बबिता चौहान के साथ नरेन्द्र चौहान, पार्षद मनोज बाबेल, अर्चना जैन, बंटी प्रजापति, मंगत सिंह मोनू रहे। मारू सैन नवयुवक मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त सेन एवं समस्त नवयुवक मण्डल कार्यकर्ताओंं के साथ मारू सेन महिला मण्डल अध्यक्ष उगमा गहलोत एवं समस्त महिला कार्यकर्ताओ काे भी उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मारू सेन समाज पंचायत बोर्ड अध्यक्ष बाबूलाल भाटी ने आभार जताया। मंच संचालन दिलीप सेन व मंच व्यवस्था मंत्री प्रेम चन्द भणभैरू द्वारा की गयी। सभी नवविवाहित 20 जोड़ों को राजस्थान सरकार द्वारा आशीर्वाद के रुप में सामूहिक विवाह में सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह में भैरूलाल गहलोत, शंकर लाल सांखला, मुन्नालाल भणभैरू, रामपाल गहलोत, प्रेमराज गहलोत, रामनिवास, जगदीश गहलोत, विजेंद्र भणभैरू, घनश्याम परिहार, राकेश भणभैरू, मंजू लता सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

ब्यावर. श्रीमारू सेन समाज पंचायत बोर्ड के द्वितीय सामूहिक विवाह में सेल्फी लेती दुल्हन आैर बिंदौली के दौरान सजे-धजे दूल्हे।

खबरें और भी हैं...