समरसता दिवस के रूप में मनाएंगे बाबा साहेब की जयंती
ब्यावर| डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता के रूप में मनाई जाएगी। पूर्व पार्षद चेतर गाेयर ने बताया कि पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा के सानिध्य में सुबह 8 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह रैगरान विकास समिति नरबदखेड़ा की ओर से संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। विकास समिति अध्यक्ष मोहनलाल तुनगारिया ने बताया कि इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।