कला कौशल शिविर की हुई शुरुआत
ब्यावर. कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं।
भास्कर न्यूज| ब्यावर
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी में ग्रीष्मकालीन कला कौशल व अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
सचिव राजेन्द्र कुर्डिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज. पटेल. उ.मा. विद्यालय के संस्था प्रधान राजेश जिंदल उपस्थित हुए। इस अवसर पर राज. बालिका. उ.मा. विद्यालय के संस्था प्रधान प्रदीप शर्मा, सुरेश फुलवारी, मनीष जनागल, गिरिराज खटीक, मुरली मनोहर, आबिद हुसैन, राधा चौहान, वंदना चौहान, जफरु राम भाटी, मोहन सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे समाज सेवा शिविर के 6वें दिवस पर सबसे पहले सभी दल के विद्यार्थियों की ओर से प्रार्थना सभा में प्रार्थना व सूर्य नमस्कार करवाया गया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में सफाई कर श्रम दान किया गया। इसके अतिरिक्त किसी दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार विषय पर शिविर प्रभारी श्री किशन वैष्णव ने जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था प्रधान राजेश जिंदल, दल प्रभारी रमेशचंद्र मेहराणिया, खीमराज कटारिया, नरेश कुमार, हर्षित पारीक आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि।