आज चांद दिखा, तो रमजान का पहला रोजा कल
ब्यावर|मुस्लिम समाज के पवित्र माहे रमजान के लिए यदि बुधवार की शाम चांद दिखाई देता है तो गुरूवार को पहला रोजा होगा। गर्मी के कारण इस बार रमजान अकीदतमंदों के लिए कड़ा इम्तिहान का महीना रहेगा। इस बार ज्येष्ठ माह में रोजा होने की वजह से कोई भी रोजा 15 घंटे से कम का नहीं होगा। रमजान के पहले रोजे की सहरी सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी और इफ्तार शाम 7 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में पहला रोजा ही 15 घंटे से अधिक का होगा। 42 से 43 डिग्री तापमान वाली इस गर्मी में अकीदतमंद रोजे रखकर खुदा की इबादत में मशगूल रहेंगे।