पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 19 से

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 19 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| श्री वर्धमान शिक्षण समिति की ओर से नवगठित वर्धमान स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से अब वर्ष भर श्री वर्धमान कन्या महाविद्यालय व भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के खेल आयोजनों व प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को खेलकूद से जोड़े रखेगी। इसी के तहत आगामी 19 को श्री वर्धमान कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान में दूधिया रोशनी में डे-नाइट हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर के विद्यालय सहित जोधपुर की स्पोर्ट्स एकेमडी के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके पश्चात आगामी 20 मई को महाविद्यालय के खेल मैदान में छात्राओं के लिए डे-नाइट जूड़ो व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...