समाज सेवी डॉ. एनके सुराणा का निधन
ब्यावर| शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन और समाजसेवी डॉ. एनके सुराणा का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार तड़के जयपुर में निधन हो गया। मंगलवार को ब्यावर हिंदू सेवा मंडल के मुक्तिधाम में हिंदू रिति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि डॉ. सुराणा लंबे अर्से तक ब्यावर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल में सेवाएं दे चुके हैं और सेवानिवृति के बाद भी मरीजों को सेवाएं दे रहे थे। डॉ. सुराणा के निधन से चिकित्सा जगत में भी शोक की लहर है।