यातायात उल्लंघन पर वाहनों के किए चालान
मांगलियावास पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अजमेर के दिशा निर्देश पर नसीराबाद चौराहा, ब्यावर रोड, जेठाना पुलिया बाईपास पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई। मांगलियावास थाना पुलिस के अनुसार मांगलियावास पुलिस दल ने नसीराबाद चौराहा ब्यावर रोड जेठाना सिक्स लेन पुलिया के नीचे कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की अवहेलना करने तथा कागजात नहीं होने पर ऑपरेशन मदमस्त के तहत चार, एमवी एक्ट के तहत तीन व चार अन्य वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई।