पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 19 को

नवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 19 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद | ब्यावर मार्ग ग्राम नांदला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा नवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 19 मई को आयोजित की जाएगी। प्राचार्य एसआर मीणा ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदक विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र विद्यालय समिति की मुख्य वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं जहां से विद्यार्थी उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। प्राचार्या मीणा के अनुसार परीक्षा हेतु दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से रोल नं. 20130001 से 20130300 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा नवोदय विद्यालय में और रोल नं. 20130301 से 20130533 तक के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र राजकीय व्यापारिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया है जहां 19 मई को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...