ब्यावर| राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत 22 मई को पंचायत मुख्यालयों के अटल सेवा केंद्र पर भूमि अवाप्ति अन्तर्गत पारित अवार्ड अनुसार चेक वितरण के लिए ब्यावर तहसील के ग्राम पंचायत पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। सक्षम प्राधिकारी एवं एसडीएम के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 ब्यावर-गोमती खण्ड निमार्ण हेतु ग्राम बागलिया, खेड़ादांती के लिए 22 मई को ग्राम पंचायत केंद्र रावतमाल के अटल सेवा केंद्र पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अवाप्त की गई भूमि संबंधी मुआवजा चेक वितरण के लिए शिविर लगाया जाएगा।