ब्यावर| श्री नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार की ओर से रविवार को एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रतनेश रुणीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जाकर लोगों को निमंत्रण दिया गया। इसमें शहर की जैन कॉलोनी, कुंदन नगर, प्रताप कॉलोनी, लोकाशाह नगर, विनोद नगर, लोढ़ा कॉलोनी, रामनगर, मुणोत कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी सहित शहर के मुख्य बाजारों में घर घर जाकर भक्ति में पधारने का निमंत्रण दिया गया। रूणीवाल ने बताया कि भजन संध्या में जयपुर के कलाकारों की ओर से दादा पार्श्वनाथ व भैरवनाथ का दरबार सजाया जाएगा। भजन संध्या में बीकानेर के भजन गायक पिंटू स्वामी एवं सुनील पारख व सिरोही की गायिका नीता गायक प्रस्तुति देंगी। निमंत्रण देने वालों में मनोज हींगड़, अजीत सांड, अमन रांका, चिंटू चौपड़ा, मोहित मेहता, उत्तम संचेती, नरेन्द्र भलावत, राकेश महेता, हेमराज, हेमंत, दक्ष रूणीवाल, रौनक कूमठ, मनीष रांका, विमल शाह, दिलीप विनायकिया, चंदू बोहरा आदि उपस्थित थे।