नर्सिंग कर्मियों को मिलेगी युनिक आईडी
ब्यावर| राजस्थान नर्सिंग कौंसिल के निर्देश पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एक आदेश जारी कर जिले भर में कार्यरत नर्सिंग कर्मियों को युनिक आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं। सभी नर्सिंग कर्मियों को 16 से 26 मई के बीच अजमेर जाकर अपनी युनिक आईडी बनवानी होगी। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर द्वारा 15 मई मंगलवार को जारी अादेशों के अनुसार सभी बीसीएमएचओ, डिस्ट्रिक ट्यूबर क्लोसिस ऑफिसर, सीएचसी, पीएचसी प्रभारी, सिटी डिस्पेंसरी, शहरी पीएचसी प्रभारी के साथ ही सरकारी, निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थान और निजी अस्पतालों के प्रभारियों को उनके यहां कार्यरत नर्सिंगकर्मियों (एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, एलएचवी) की युनिक आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं। नर्सिंग रजिस्ट्रेशन एवं ट्रेकिंग सिस्टम के तहत युनिक आईडी बनाने के लिए सरकार द्वारा नोएडा की फीनो पेटेक लिमिटेड को अधिकृत किया गया है।