सफाईकर्मी भर्ती प्रक्रिया में अंतिम दिन फार्म जमा कराने उमड़े आवेदक
ब्यावर| शहर में सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने के मकसद से ब्यावर नगर परिषद में 161 पदों पर सफाईकर्मी भर्ती प्रक्रिया मामले में मंगलवार को अंतिम दिन फार्म जमा कराने वालों की भीड़ उमड़ी। शाम तक इस संबंध में 2160 आवेदन पत्र जमा हुए। अंतिम तिथि तक नगर परिषद में सफाई कर्मचारी पद के लिए 2160 लोगों ने आवेदन पत्र जमा कराए। इन आवेदन पत्रों की जांच का काम शुरू होगा। छंटनी बाद जो लोग पात्र है उनकी आवेदन अजमेर भेजे जाएंगे। डीएलबी की गाइड लाइन मुताबिक मंगलवार तक ऐसे आवेदन पत्र जमा करने थे। परिषद प्रशासन के मुताबिक इसके बाद किसी भी आवेदक की ओर से पेश आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि जिनके आवेदन में वांछित दस्तावेज में कोई कमी है तो वे 8 जून तक संबंधित दस्तावेज पेश कर सकेंग। नगर परिषद सभापति बबीता चौहान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच कर उन्हें जिला प्रशासन को भिजवाया जाएगा। जहां जिला स्तर पर लॉटरी प्रक्रिया शुरू होगी।
मालूम हो कि राज्य सरकार की और से विगत दिनों प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए की गई घोषणा में ब्यावर नगर परिषद में भी 161 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। परिषद में नए कर्मचारियों की भर्ती होने के बाद सफाई कर्मचारियों की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। मालूम हो कि वर्तमान में नगर परिषद में 340 स्थाई सफाई कर्मचारी है तथा 90 सफाई कर्मचारी ठेके पर चल रहे है जिनके भरोसे शहर की सफाई व्यवस्था चल रही है। नई भर्ती में 161 कर्मचारियों की नियुक्ति होने के बाद नगर परिषद में कुल 501 स्थाई कर्मचारी हो जाएंगे जिसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।