डिस्कॉम की सैटलमेंंट कमेटी ने 80 मामले निपटाए
ब्यावर|अजमेर विद्युत वितरण निगम के ब्यावर डिवीजन की सैटलमेंट मीटिंग का आयोजन मंगलवार को अजमेर रोड स्थित अधिशाषी अभियंता कार्यालय में किया गया। इस दौरान डिवीजन के सीएसडी प्रथम, सीएसडी द्वितीय, रिको, मसूदा व जवाजा सब-डिवीजन के उपभोक्ताओं के विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया। ब्यावर सब-डिवीजन के अधिशाषी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान उपभोक्ताओं के बिलिंग व ऑडिट संबंधित 80 से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। बैठक में सुनील भटनागर, दीपक शर्मा व महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व भी सैटलमेंट कमेटी की बैठक में 30 से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया था।
अब 25 प्रतिशत राशि जमा करानी होगी : डिफेक्टिव मीटर व गलत बिलिंग की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं को पहले बिल की 50 प्रतिशत राशि जमा करानी होती थी। एेसे में कई उपभोक्ताओं अधिक राशि होने के चलते पैसे जमा नहीं कराते थे जिसके चलते निगम को उनका विद्युत संबंध विच्छेद करना पड़ता था लेकिन अब ऐसे उपभोक्ता बिल की 25 प्रतिशत राशि जमा कराकर सेटलमेंट कमेटी में मामले को लेकर उसका निपटारा कर सकते हैं।