घाटे में फिर पलटा ट्रक
मसूदा | मसूदा थाना क्षेत्र के ग्राम खीमपुरा के समीप घाट सेक्शन में बुधवार को ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जानकारी के अनुसार ट्रक रुई भरकर ब्यावर की ओर जा रहा था। ट्रक घाट सेक्शन में अनियंत्रित होकर गिर गया। ट्रक चालक एवं खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक घाट सेक्शन की खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। घाट सेक्शन में इसी महीने में 4 बार ट्रक असंतुलित होकर गिर चुके हैं।