अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति
ब्यावर| सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर में ब्रह्मलीन संत इतवारी गिरी महाराज के पुण्यतिथि कार्यक्रम के दूसरे दिन अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई। महंत फतेहगिरी महाराज ने बताया कि पाठ का शुभारंभ पं. दिनेश तथा पं. राकेश शर्मा की टीम के सान्निध्य में किया गया। बुधवार को इसकी पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर संत और श्रद्धालु मौजूद थे। गुरुवार को यज्ञ के साथ भगवान का विशेष शृंगार होगा। महाभोग के बाद सुबह 11 बजे मालियान पंचायत भवन में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।