पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राकृतिक आपदाओं से बचने की दी जानकारी

प्राकृतिक आपदाओं से बचने की दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| समाज सेवा शिविर के सातवें दिन राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा से शुरुआत हुई। जिसमें विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रांगण के मैदान की सफाई के लिए श्रमदान किया गया। प्राकृतिक आपदाओं में सावधानी विषय पर शिविर प्रभारी श्री किशन वैष्णव ने विस्तृत व रोचक जानकारी दी। इस अवसर पर रमेशचंद्र मेहराणियां, खीमराज कटारिया, नरेश कुमार, हर्षित पारीक ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकम्प, सुनामी, अकाल आदि में रखी जाने वाली सावधानी पर विचार प्रकट किए। इस अवसर पर संस्था प्रधान राजेश जिंदल सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...