पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों को अब हर विषय कम्प्यूटर्स के माध्यम से पढ़ाया जाएगा

छात्रों को अब हर विषय कम्प्यूटर्स के माध्यम से पढ़ाया जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों में बनी आईसीटी लैब का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय कम्प्यूटर्स के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। रमसा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सप्ताह में हर विषय का कम से कम से एक विषय आईसीटी लैब में ही लगाया जाएगा। इसके लिए अलग से रजिस्टर भी लगाया जाएगा, जिसमें आईसीटी लैब में कम्प्यूटर के माध्यम से पढ़ाए जाने वाले विषय, दिनांक आदि जानकारी संस्था प्रधान से सत्यापित करवाकर रमसा कार्यालय को भिजवाना जरूरी होगा। आईसीटी लैब में कक्षा के दौरान विद्यार्थियों को एजुकेशन वीडियो के माध्यम से विषय की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से भी विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों से पढ़ाने का मौका भी मिलेगा। गौरतलब है कि कई स्कूलों में गणित व विज्ञान विषय पहले भी कम्प्यूटर्स के माध्यम से पढ़ाए जा रहे है।

लैब का होगा उपयोग

स्कूलों में आईसीटी लैब का उपयोग बच्चों को कम्प्यूटर सिखाने तक सीमित माना गया है। लेकिन इनका मुख्य उद्देश्य शिक्षण कार्य में कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी का उपयोग ही था। इसे निजी स्कूलों की स्मार्ट क्लासेज को टक्कर देने के लिए शुरू किया गया था। लेकिन अब लेब का वास्तविक उपयोग हो सकेगा।

218 स्कूलों में कम्प्यूटर के माध्यम से होगी पढ़ाई

जिले में कई सरकारी स्कूलों में विज्ञान शिक्षकों व संस्था प्रधानों की पहल पर एजुकेशनल वीडियो व सैटेलाइट प्रसारण के माध्यम से पढ़ाया जाता है। 60 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट व वर्चुअल क्लासेज का भी संचालन हो रहा है। अब रिकॉर्ड संधारण की अनिवार्यता के बाद आईसीटी लैब वाले सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। माध्यमिक सेटअप के कुल 475 स्कूल है। इनमें से 218 स्कूलों में आईसीटी लैब का संचालन हो रहा है। कुछ शेष रहे स्कूलों में भी आईसीटी लैब बनेगी। अब आईसीटी लैब वाले स्कूलों में बच्चों को कम्प्यूटर के माध्यम से अलग-अलग विषय पढ़ाए जाएंगें। वहीं कई स्कूलों में सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से कक्षाएं लगाना संभव होगा।

रिकॉर्ड की रखी जाएगी जानकारी

विभिन्न विषयों को पढ़ाने के लिए आईसीटी लैब का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए स्कूल में उपस्थिति रजिस्टर की तरह ही पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। सप्ताह में एक दिन हर विषय का एक विषय का एक विषय आईसीटी लैब में होगा। जहां विषय अध्यापक इसका रिकॉर्ड रखकर संस्था प्रधान से सत्यापित करवाएंगे।

इनका कहना है...

आईसीटी लैब के माध्यम से स्कूलों के बच्चों को शिक्षण करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए है। इसके माध्यम से शिक्षण रौचक एवं उपयोगी होगी। इससे छात्रों को बहुत अधिक लाभ होगा। रामनिवास गालव,,एडीपीसी,रमसा, अजमेर

खबरें और भी हैं...