सिटी थाना परिसर में दो करोड़ से बन रहे आवास जल्द होंगे पूर्ण
ब्यावर| शहर के सिटी थाना परिसर में जर्जर व पुराने क्वार्टर के स्थान पर अब पुलिस कर्मियों को जल्द नए आवासीय क्वार्टर मिलेंगे। शहर थाना परिसर में आरएसआरडीसी की ओर से कुछ माह शुरु किए गए नए आवासीय भवनों का निर्माण अब जल्द ही पूर्ण होने वाला है। शहर थाना परिसर में नए आवासीय भवनों के निर्माण के बाद सिपाहियों को नए आवासीय भवन मिलेंगे। थाना परिसर में फिलहाल मौजूद आवासीय भवनों जर्जर अवस्था को देखते हुए गत कई वर्षों से नए आवासीय भवनों की जरूरत समझी जा रही थी। कई सालों के बाद अब सरकार की ओर से राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन को शहर के थाना परिसर में नए आवासीय भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लगभग 2 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से शहर थाना परिसर में तीन मंजिल भवन में बारह आवासीय क्वार्टर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आरएसआरडीसी की ओर से आवासीय भवनों के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। वहीं, अब इस माह के अंत तक आवासीय भवनों का निर्माण शुरु करवा दिया जाएगा।
नए आवासीय भवन होंगे अधिक सुविधाजनक: शहर थाना परिसर में आरएसआरडीसी की ओर से निर्मित होने वाले नए आवासीय भवन आधुनिक तरीके से बनाए जाएंगे। शहर थाना परिसर बनने वाले नए आवासीय भवन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से युक्त रहेंगे। जिससे बारिश के दौरान पानी व्यर्थ ना हो पाए और बरसाती का पानी का संग्रहण कर उसका समुचित उपयोग किया जा सके।