ब्यावर| शहर के सनातन स्कूल मार्ग पर शनिवार शाम को एक चौपहिया वाहन को आगे-पीछे करने के मामले को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति को चोट आई। जानकारी के अनुसार भीम निवासी हेमेन्द्र पुत्र जगदीश कार में सवार होकर किसी काम से ब्यावर आया था। हेमेन्द्र के साथ उसके परिवार के सदस्य भी थे। जानकारी के अनुसार इस दौरान हेमेन्द्र सनातन स्कूल मार्ग पर अपनी कार पार्क रहा था। इस दौरान किसी बात काे लेकर उनकी ब्यावर निवासी अभय आर्य से कहासुनी हो गई। इस दौरान स्कूटर पर पीछे बैठे अभय आर्य के पिताजी हरीदेव आर्य और हेमेन्द्र की भी कहासुनी हाे गई तथा हेमेन्द्र तथा अभय आपस में गुत्मगुत्था हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार में सवार अन्य लोग भी बाहर आ गए तथा वे भी आर्य से उलझ गए। घटना की जानकारी जब माहेश्वरी समाज के लोगों को मिली तो पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा, पार्षद ज्ञानदेव झंवर, विजेन्द्र प्रजापति, लाला उस्ताद आदि मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों की बात सुनकर समझाइश करते हुए मामला शांत हुआ। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एएसआई राजेन्द्रसिंह, सुरेन्द्रसिंह, गजेन्द्रसिंह आदि भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बडी संख्या में आसपास के क्षेत्रवासी एकत्रित हो गए जिसके कारण करीब आधे घंटे तक मार्ग अवरूद्ध हो गया। यातायात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बाधित मार्ग का खुलवाया।
ब्यावर. पुलिस को मामले की जानकारी देता दूसरा पक्ष।