पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेगारोड से परिषद ने हटाए अस्थायी अतिक्रमण

मेगारोड से परिषद ने हटाए अस्थायी अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद की अतिक्रमण शाखा टीम ने शनिवार को बस स्टैंड, मेगारोड व अन्य क्षेत्रों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे ठेला खड़ा कर व्यापार करने वालों और वाहन संचालकों को पाबंद किया कि वे नो वेंडिंग जोन पर अतिक्रमण कर व्यवस्था में अड़चन न बनें।

अतिक्रमण शाखा प्रभारी रतनसिंह पंवार ने बताया कि आयुक्त सुखराम खोकर और सभापति बबीता चौहान के आदेशानुसार उन्होंने शनिवार को पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र से कार्रवाई की शुरुआत की। बाद में मेगारोड पर खड़े वाहनों को हटवाने के साथ ही संबंधित बस संचालक को इस बात के लिएपाबंद भी किया कि वे मेगारोड के नो वेंडिंग जोन घोषित होने की वजह से इस किनारे बस या अन्य वाहन खड़ा नहीं करेंगे। इस दौरान टीम ने वहीं खड़ी एक बस के टायर की हवा भी निकाली।

यहां से टीम चांगगेट पहुंची। जहां दुकानों के बाहर नियत सीमा से आगे रखे सामान को हटवाने के साथ ही व्यापारियों को पाबंद किया। अतिक्रमण शाखा प्रभारी और यातायात पुलिस ने व्यापारियों से व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह भी किया। जिससे शहर की यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

ब्यावर. कार्यवाही करती नगर परिषद की टीम।

खबरें और भी हैं...