ब्यावर| ग्राम चितार में कलर का कार्य करने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिस कारण वह अचेत हो गया। श्यामगढ़ निवासी रणजीत 20 चितार में अपनी भुआ के घर कलर का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने के कारण वह उछल कर दूर जा गिरा और अचेत हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया जहां रणजीत की स्थिति सामान्य है।