पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में दी योग प्राणायाम की जानकारी

शिविर में दी योग-प्राणायाम की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से आयोजित दो दिवसीय शिविर में शनिवार को अंतर राष्ट्रीय शिक्षक महेश शर्मा ने सुबह 5.30 से 8 बजे तक वद्र्धमान कॉलेज में आयोजित प्राणायाम, ध्यान शिविर में ओम का उच्चारण, कपालभांति, भ्रामिक, सूक्ष्म योगा, ग्रामीण योगा, स्पोर्ट्स योगा और भ्रस्तिका प्राणायाम कराया। शाम को 4.30 से 7 बजे तक गीता भवन में सहज समाधि कोर्स कराया गया। शिक्षक महेश शर्मा ने बताया कि ध्यान करने से मनुष्य में सहजता आने लगती है और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। इस अवसर पर राजेंद्र खंडेलवाल, चंदू यादव, मनमोहन शर्मा, अनिल शर्मा, वीणा झंवर, शिल्पा जोशी ने अपनी सेवाएं दी।

खबरें और भी हैं...