पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमान चालीसा अनुष्ठान की पूर्णाहुति

हनुमान चालीसा अनुष्ठान की पूर्णाहुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| सनातन धर्म सत्संग सभा और हनुमान चालीसा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू गेट बाहर स्थित गीता भवन में हनुमान जयंती से चल रहे हनुमान चालीसा अनुष्ठान की पूर्णाहुति 75 हजार 967 पाठ के साथ शनिवार को हुई। श्री हनुमान चालीसा परिवार की समन्वयक डॉ. नीरजा उपाध्याय ने बताया कि ब्रह्मानंद धाम के संत राघवगिरी के सान्निध्य में श्री हनुमत सहस्त्र नाम ज्ञान यज्ञ, अतिथि सम्मान और अधिक पाठ करने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान और प्रसाद वितरण किया गया। पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि अतिथि संत राघवगिरी, गीता भवन अध्यक्ष सुरेश कांकाणी, सचिव डॉ. एलएल बल्दुआ, उपाध्यक्ष रमेश भराडिय़ा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, सभा सदस्य हरिश मूंदड़ा, सुनील जैथलियाके सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...