पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जसाेदाओं ने खोला नर्सिंग कर्मी के खिलाफ माेर्चा

जसाेदाओं ने खोला नर्सिंग कर्मी के खिलाफ माेर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय अमृतकौर अस्पताल के लैबर रूम में आए दिन हो रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को भी लैबर रूम के नर्सिंग स्टॉफ द्वारा वहां कार्यरत यशोदा कर्मी से अभद्रता करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को जसोदाओं ने एकजुट होकर नर्सिंग कर्मी के खिलाफ कार्यवाहक पीएमओ को शिकायत दी। जिस पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. दिलीप चौधरी ने नर्सिंग अधीक्षक को पूरे मामले की जांच कर सोमवार तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार लेबर रूम में कार्यरत जसोदा हेमलता और नर्सिंग कर्मी नीना जैसमीन के बीच शुक्रवार को कोई विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान नर्सिंगकर्मी ने जसोदाकर्मी हेमलता से काफी अभद्रता की और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान अन्य कर्मचारियों और मरीजों के परिजनों ने दोनों के बीच बचाव करवाया। इस संबंध में शनिवार को जसाेदाओं ने कार्यवाहक पीएमओ डॉ. दिलीप चौधरी को शिकायत दी।

बिना अनुमति स्टूडेंट से कार्य करवाने का आरोप

जसोदाओं ने आरोप लगाया कि नर्सिंग कर्मी बिना अनुमति ही एक स्टूडेंट को अपने साथ ड्यूटी पर लेकर आती है। जबकि उक्त नर्सिंग स्टूडेंट का प्रशिक्षण समाप्त भी हो गया और उसे लेबर रूम में कार्य करने के लिए अस्पताल प्रबंधन से अनुमति भी नहीं है। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों से खराब व्यवहार करना जैसे कई गंभीर अारोप लगाए गए हैं।

इस संबंध में जसाेदाओं ने शिकायत दी है। नर्सिंग अधीक्षक को पूरे मामले में दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। सोमवार तक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. दिलीप चौधरी, कार्यवाहक पीएमओ, एकेएच।

खबरें और भी हैं...