पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदाकर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

संविदाकर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को करीब दो माह से वेतन के लाले पड़े हुए हैं। वेतन नहीं मिलने से फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ना तो इन कर्मचारियों के सीयूजी सिम में बैलेंस डलवाया गया है और फील्ड में सर्वे के लिए दी गई बाइक में ईधन की भी समस्या है। इस कारण एक ओर जहां कर्मचारियों ने रोष प्रकट किया है तो वहीं दूसरी तरफ वेतन समय पर नहीं मिलने पर फील्ड एवं अन्य कार्य में असमर्थता भी जताई है। कर्मचारियों ने बताया कि मार्च का वेतन आने के बाद नियमानुसार वेतन वृद्धि की जानी चाहिए लेकिन अप्रैल बीत जाने के बाद आधा मई भी गुजर चुका है। लेकिन अभी तक कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं आया। जिस कारण कर्मचारियों के सामने घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। जिले में डिस्ट्रिक ट्यूबर क्लोसिस सेंटर ब्यावर के अधीन 21 संविदा कर्मचारी कार्यरत है।

खबरें और भी हैं...