ब्यावर| सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज में सीटें बढ़ने को लेकर प्राचार्य का स्वागत किया। छात्र संघ अध्यक्ष आदर्श बाबेल ने बताया कि निदेशालय ने पीजी कक्षाओं में सीटें 40 से बढ़ाकर 60 कर दी हैं। इसके अतिरिक्त प्रायोगिक विषय (रसायन शास्त्र व प्राणी शास्त्र) में भी 20 से 30 सीटें कर दी है। सीटें बढ़ने के बाद दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को शहर के एसडी कॉलेज में प्रवेश मिल जाएगा। उन्हें अब शहर से बाहर जाकर शिक्षा ग्रहण नहीं करनी पड़ेगी। इस अवसर पर पार्षद नरेश कनौजिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, अजय फुलवारी, दुष्यंत रावत, अजय चंदेल, विजय सिंह, अंकुश सांगेला, सुमित सिंगारिया, हर्ष कटारिया, जितेन्द्र पटेल, अखिलेश सेन आदि उपस्थित थे।