पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट में महिला गंभीर घायल

मारपीट में महिला गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| शहर के जालिया रोड महावीर कॉलोनी निवासी एक परिवार के साथ उन्हींं के रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में महिला की स्थिति गंभीर है। पीड़ित परिवार ने मंदिर बनाने के कारण मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार जालिया रोड महावीर कॉलोनी निवासी अनिता 55, केदार 56 और भगवान 32 को गंभीर रूप से घायलावस्था में अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां परिजनों ने आरोप लगाया कि कि उन्हीं के रिश्तेदार दूसरा धर्म मानते हैं और शुक्रवार को मंदिर के निर्माण करवाने से नाराज उन रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया। जिस कारण अनिता, केदार और भगवान गंभीर घायल हो गए। तीनों को अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अनिता को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...