रास थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार समीपवर्ती रास थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुई दुर्घटना में भीलवाड़ा जिला क्षेत्र के बागुदार निवासी राजू 37 पुत्र नंदा की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में भीलवाड़ा क्षेत्र निवासी जगदीश एवं अन्य युवक भी घायल हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एकेएच की मोर्चरी में रखवाया और घायल जगदीश को एकेएच में भर्ती करवाया।
मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।