पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करना जरूरी : सुखराम खोखर

शहर में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करना जरूरी : सुखराम खोखर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| नगर परिषद के सामने स्थित लायन गार्डन में बुधवार शाम को नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों तथा ठेका सफाई कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। नगर परिषद आयुक्त सुखराम खोखर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयुक्त ने कर्मचारियों को शहर की साफ-सफाई के बारे में विशेष ध्यान देते हुए शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि सभी कर्मचारी शहर को साफ व स्वच्छ बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें। आयुक्त खोखर ने उपस्थित सफाई जमादारों तथा स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे भी सफाई कर्मचारियों के कामकाज की पूर्णरूप से मानिटरिंग करते हुए सफाई व्यवस्था को सुव्यवस्थित करें। बैठक के दौरान हरिराम लखन, गोविंद पंडित, राजेश ढंज़ा, लक्ष्मण चावरिया, मनीष तेजी, महेश पंडित, कालू सांगेला, सुमित्रा चौहान, सोनू चावरिया, अनिता छपरीबंद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...