पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोल शिफ्टिंग का तकमीना एक करोड़ से घटाकर किया 65 लाख

पोल शिफ्टिंग का तकमीना एक करोड़ से घटाकर किया 65 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर रोड पर प्रस्तावित गौरव पथ व सतपुलिया विस्तार का निर्माण कार्य में रोड़ा बन रहे विद्य‌ुत पोल के शिफ्टिंग का कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग व विद्य‌ुत निगम के बीच समन्वय की कमी के चलते अटका हुआ है। पीडब्लूडी की ओर से निगम से विस्तारीकरण में रोडा बन रहे विद्य‌ुत पोल की शिफ्टिंग के लिए एक बार फिर से तकमीना तैयार किया गया है। निगम की ओर से पूर्व में तैयार किए गए लगभग एक करोड़ के तकमीने को कम कर लगभग 65 लाख कर दिया गया है। निगम की ओर से तकमीने को सार्वजनिक निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा और सानिवि की ओर से तकमीने की राशि जमा कराने के बाद पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

कुछ दिनों पूर्व पीडब्लूडी की ओर से डिस्कॉम को दिए गए पत्र लिखकर सतपुलिया विस्तार व गौरव पथ पर पोल शिफ्टिंग के लिए अलग-अलग हिस्सों (चैनेज सिस्टम) का तकमीना तैयार कर मांगा गया था। जिसके बाद अब तैयार किए गए तकमीने में सीएसडी प्रथम की ओर से 46 लाख, सीएसडी सेकंड की ओर से 6 लाख व रीको सब-डिवीजन की ओर से लगभग 13 लाख का तकमीना तैयार किया गया है। पीडब्लूडी की ओर से सतपुलिया के विस्तारीकरण का कार्य शुरु करवा दिया गया है। फिलहाल अजमेर रोड पर पोल शिफ्टिंग की कवायद शुरू नहीं की गई है।

पीडब्लूडी की ओर से सतपुलिया विस्तार सहित मार्ग के विस्तारीकरण के लिए पोल शिफ्टिंग के लिए एक बार फिर से तकमीना मांगा गया था। जिसके बाद निगम की ओर से लगभग 65 लाख रुपए का तकमीना तैयार किया गया है। निगम की ओर से जल्द पीडब्लूडी तकमीना भेजा जाएगा। दिनेश सिंह, अधिशाषी अभियंता, डिस्कॉम

गौरव पथ व सतपुलिया विस्तार में बाधक बन रहे विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर।

खबरें और भी हैं...