पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसीबी को 22 पत्रावलियों में मिली अनियमितता

एसीबी को 22 पत्रावलियों में मिली अनियमितता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| जिला परिवहन कार्यालय ब्यावर में अन्य प्रांतों से खरीदे गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में बरती गई अनियमितता मामले में चल रही एसीबी जांच में अब तक 22 पत्रावलियां ऐसी मिली हैं जिनमें अनियमितता बरती गई है।

वहीं अन्य पत्रावलियों की जांच जारी है। इस आधार पर अब एसीबी सेल्स टैक्स विभाग से यह जानकारी लेगी बिना एनओसी और संबंधित जिले के बजाय ब्यावर में रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में विभाग की ओर से कितना टैक्स और कितनी पेनल्टी बनती है। इसी आधार पर एसीबी जांच आगे बढ़ाएगी। मालूम हो कि एसीबी टीम ने सीआई पारसमल के नेतृत्व में मंगलवार को डीटीओ दफ्तर ब्यावर पहुंचकर वहां सीज एक कमरे को खोलकर उसमें रखी असाइनमेंट संबंधी 4 हजार पत्रावलियों की जांच शुरू की थी। बताते हैं कि अब तक टीम को 22 ऐसी पत्रावलियां मिली है जिनमें अनियमितता सामने आई है। अधिकारियों ने माना कि डीटीओ ब्यावर में ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो गया जिन्हें अन्य प्रांतों से खरीदने के बाद किसी अन्य जिला परिवहन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना था। इसके साथ ही इस संबंध में सेल्स टैक्स विभाग को भी जानकारी नहीं दी गई।

एसीबी को जांच में अब तक ऐसी 22 पत्रावलियां मिली हैं जिनमें अनियमितता बरती गई है। अन्य पत्रावलियों की जांच जारी है। पारसमल पंवार, सीआई एसीबी अजमेर

खबरें और भी हैं...