पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब डिस्कॉम के प्री पेड मीटर ऑनलाइन रिचार्ज होंगे, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

अब डिस्कॉम के प्री-पेड मीटर ऑनलाइन रिचार्ज होंगे, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक बीएम भामू ने प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा देकर राहत प्रदान की। बीएम भामू ने बताया कि उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा को देखते हुए डिस्कॉम ने पहल करते हुए रिचार्ज की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इसके साथ ही मुख्य अभियंता (आई टी) सीपी गांधी के अनुसार प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं को अब रिचार्ज कराने के लिए सहायक अभियंता कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को घर बैठे ही निगम की वेबसाइट से रिचार्ज करवा सकते हैं। जिससे उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल पर एसएमएस रिचार्ज टोकन प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं को मीटर का रिचार्ज कराने के लिए सहायक अभियंता कार्यालय जाकर रिचार्ज कूपन खरीदना पड़ता था। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी व समय खराब होता था। अब ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा से अब समय की बचत होगी व उपभोक्ताओं को आसानी से प्री-पेड मीटर का रिचार्ज करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...