राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत राजियावास पंचायत में शिविर आज से
ब्यावर| उपखंड अधिकारी के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ब्यावर उपखंड की ग्राम पंचायत राजियावास में 17 एवं 18 मई को काबरा के अटल सेवा केन्द्र पर राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के दौरान विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।