लाइमस्टोन माइंस में स्वच्छता पखवाड़े का समापन
ब्यावर. खान सुरक्षा महानिदेशालय केंद्र सरकार के तत्वावधान में गत एक मई से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े का समापन श्री सीमेंट की शिवपुरा केसरपुरा लाइम स्टोन खान नंबर 2 के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर खान के महा प्रबंधक तरुण ढेलावत ने सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित किया व संबोधित करते हुए स्वच्छता केवल किसी पखवाड़े तक ही सीमित नहीं है। यह एक ऐसी सतत प्रक्रिया है जिससे कि हमारे कार्यों में कुशलता आती है। इस पखवाड़े के दौरान खदान के विभिन्न हिस्सों की साफ सफाई की गई तथा यंत्रों और मशीनों को व्यवस्थित किया गया। इस अवसर पर श्री सीमेंट के महा प्रबंधक (खान) तरुण ढेलावत, आशीष तिवारी, संजय सेन, निखिल माथुर, प्रतुल पंवार, ज्योतिर्मय ठाडा, सरदारा काठात, रेश मान काठात सहित जनप्रतिनिधि अमरा काठात, रमेश काठात सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्यावर. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य।