एलएस क्लब ने जीता सीपीएल-2 का खिताब
शाहपुरा मोहल्ला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता सीपीएल-2 का समापन बुधवार को हुआ। क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच एलएस क्लब और हीरो क्लब के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर एलएस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 81 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में हीरो क्लब टीम 66 रन पर ही ढेर हो गई। सक्षम हंसवाल, मनन कोठारी, ग्रंथिक सिंह, पीयूष, आदित्य तंवर, कानव पारीक, मोहित यादव ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।