पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद ने किया राशन दुकान का निरीक्षण

सांसद ने किया राशन दुकान का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने बुधवार को वार्ड नंबर 9 में स्थित एक दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान पर मौजूद उपभोक्ताओं से न सिर्फ वितरण संबंधी जानकारी ली बल्कि पोस मशीन के माध्यम से वितरण हो रहा है या नहीं इसकी भी जांच की।

सांसद राठौड़ ब्यावर में बुधवार को जनसुनवाई मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान वार्ड नंबर 9 में स्थित राशन दुकान पर वे अचानक पहुंचे और डीलर से वितरण व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं से भी उन्होंने राशन कब और कितने समय के अंतराल में मिलता है इसकी जानकारी ली। उपभोक्ताओं ने संबंधित डीलर द्वारा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री समय पर देने की बात कही। साथ ही मौके पर ही डीलर द्वारा पोस मशीन से रसीद जारी की गई। भाजपा मंडल महामंत्री विष्णु शर्मा ने बताया कि इस पर सांसद राठौड़ सुचारू व्यवस्था देखकर संतुष्ट हुए।

राशन दुकान पर उपभोक्ताओं से जानकारी लेते सांसद हरिओम सिंह राठौड़।

खबरें और भी हैं...