पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीरा मंदिर में रामचरित मानस पाठ शुरू

मीरा मंदिर में रामचरित मानस पाठ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| शहर के चंपानगर स्थित मीरा मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर बुधवार को रामायण मंडल की ओर से आयोजित रामचरित मानस के पाठ का शुभारंभ हुआ। मंडल प्रवक्ता गोपाललाल पिंडियार ने बताया कि रामायण पाठ का शुभारंभ रामस्नेही संत केवलराम महाराज,मंदिर के महंत भारतभूषण त्रिपाठी व मंदिर ट्रस्ट के रमेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित करने के साथ ही झंडारोहण करके किया। इसके बाद रामायण मंडल के अध्यक्ष राजकुमार आत्रेय ने गणपति वंदना, राम स्तुति व मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु सु दशरथ अजर बिहारी सम्पुट के साथ विधि पूर्वक हनुमंतलाल का आव्हान करते हुए पाठ का वाचन किया गया। प्रवक्ता गोपाल लाल पिंडियार ने बताया कि कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 8 से 10 बजे तक पूरे माह चलेगा व राम जन्म, राम विवाह पर उत्सव मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...