माली (सैनी) समाज के युवाओं की टेनिस बॉल क्रिेकेट प्रतियोगिता ‘माली सेना प्रीमियर लीग’ की शुरुआत रविवार को छावनी गर्ल्स स्कूल के खेल मैदान पर हुई।
माली सेना के मीडिया प्रभारी राकेश दगदी और सचिन चौहान ने बताया कि पहले दिन 3 मैच खेले गए। पहले मैच में मालियान चौपड़ टीम ने फूलपुरा क्लब पर 9 विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में सोलंकी शाहपुरा मोहल्ला ने 34 रन से मसूदा रोड टीम को पराजित किया। तीसरे मैच में रियाबड़ी नागौर ने बाबा रामदेव क्लब को 13 रन से हराया। मोहनलाल दगदी, भंवरलाल कच्छावा, सभापति बबीता चौहान, मंदरूप देवड़ा ने ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। माली सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष लोकेश परिहार और संयोजक मनीष चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
आज के मैच
सोमवार को रामसा पीर क्लब और ज्योतिबा फुले क्लब के बीच पहला मैच, नेहरू गेट और मोतीपुरा बाडिय़ा के बीच दूसरा मैच व जैतारण और बिजयनगर की टीम के बीच तीसरा मैच होगा।
ब्यावर. प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि व खिलाड़ी।