ब्यावर| भगत चौराहा स्थित श्याम आयुर्वेद पर रविवार को आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का लगभग 83 रोगियों ने लाभ उठाया। आयुर्वेदिक स्टोर के कृष्ण गोपाल गर्ग ने बताया कि रविवार को आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए आयोजित किए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में निशुल्क औषधियां वितरित की गई। उन्होने बताया कि इस दौरान मरीजों को दवा का भी निशुल्क वितरण किया गया।