पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीद स्मारक चौराहे पर ट्रैफिक बूथ व पुलिसकर्मी की मांग

शहीद स्मारक चौराहे पर ट्रैफिक बूथ व पुलिसकर्मी की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| भाजपा मंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह को पत्र भेजकर स्थानीय शहीद स्मारक चौराहे को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित कर चौराहे पर ट्रैफिक बूथ बनाने, संकेतक चिन्ह लगाने और वहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नियुक्त करने की मांग की है। भाजपा के मंडल महामंत्री महेश काली बाबानी ने पत्र में बताया कि शहीद स्मारक चौराहे पर पूरे दिन ब्यावर-कोटा और ब्यावर से जयपुर व भीलवाड़ा जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन रहता है। इससे शहीद स्मारक चौराहे पर भारी वाहनों के यातायात का भारी दबाव रहता है। बाबानी ने बताया कि सुबह के समय इस क्षेत्र से तेज गति से ट्रेलर गुजरते हैं। जबकि इस चौराहे के आसपास सौ-डेढ़ सौ मीटर की परिधि में चार-पांच स्कूल भी स्थित है जहां पर नगर के व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे पढ़ने आते हैं, लेकिन इस चौराहे पर भारी यातायात के दबाव के तेज गति से गुजरते ट्रक ट्रेलरों के कारण यहां पर हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है तथा पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...