पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक गुंजल को बर्खास्त करने की मांग

विधायक गुंजल को बर्खास्त करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| अखिल राजस्थान मेघवंशी (मेघवाल) महासभा ने गुरुवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल को बर्खास्त करने की मांग की। संस्था की ओर से राज्यपाल को लिखे गए पत्र में कहा गया कि कोटा संभाग की समीक्षा बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्य करवाने को लेकर प्रभारी प्रभुलाल सैनी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में रामगंज मंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के चलते उन पर कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान भगवान सहाय जारोडिया, अर्जुनराम दुखाड़िया, जफरुराम भाटी, रामेश्वर लाल धोधावत, गुरुशरण गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...