पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लाॅक कांग्रेस ने कर्नाटक घटनाक्रम की निंदा की

ब्लाॅक कांग्रेस ने कर्नाटक घटनाक्रम की निंदा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को कर्नाटक में हुए राजनीतिक घटनाक्रम की निंदा की है। पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता जिस प्रकार सत्ता सुख के लिए राष्ट्रहित की बलि दे रहे हैं, वह इस देश की स्वतंत्रता, अखंडता व लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। कमेटी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने गत दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सत्ता के दुरुपयोग व जम्मू कश्मीर के आतंकवादियों के खिलाफ एक तरफ रमजान महीने में कथित युद्ध विराम के आदेश देकर भारतीय सेना के हाथ बांधकर उनका मनोबल गिराने का काम किया है। शर्मा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस व जेडी के गठबंधन के 116 सीटोंं के मुकाबले भाजपा के 104 सीटो वाली पार्टी को शपथ दिलाने के कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई बाला की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें संविधान की बजाए भाजपा के हितों की रक्षा कर गलत उदाहरण व परंपरा स्थापित करने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...