पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम वेतन मिलने से कर्मचारियों में रोष

कम वेतन मिलने से कर्मचारियों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| प्रदेश भर में गरीब लोगों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध करवाने में अपना नाम कमा चुकी अन्नपूर्णा योजना के तहत कार्यरत कर्मचारियों में कम वेतन मिलने से रोष व्याप्त है।

अजमेर जिले में कुल 22 गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इसमें रसोई समेत 400 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों का आरोप है कि सेवा प्रदाता संस्था जीवन संबल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उन्हें समय पर और पूरा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ और उन्हें पूरा भुगतान नहीं मिला तो 25 मई से कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। कंपनी की प्रतिनिधि गीतांजलि ने बताया कि कर्मचारियों को कई बार उनकी बैंक अकाउंट डिटेल उपलब्ध करवाने के लिए कहा जा चुका है लेकिन कर्मचारियों ने अभी तक बैंक अकाउंट संबंधित जानकारियां उपलब्ध नहीं करवाई है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ना तो उन्हें पूरा वेतन दे रही है और ना ही कोई संतोषप्रद जवाब। कर्मचारियों का अारोप है कि कंपनी सरकार से पूरा वेतन उठा रही है और कर्मचारियों को 7 हजार 500 से 10 हजार 500 तक ही दिए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...