पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चलती ट्रेन से िगरने से युवक घायल, हालत गंभीर

चलती ट्रेन से िगरने से युवक घायल, हालत गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा फोर्ट में आगरा से अहमदाबाद जा रहा एक युवक पीपलाज के समीप ट्रेन से गिर गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी और सदर पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस में राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के आजाद नगर निवासी मनोज (18) पुत्र छोटू लाल आगरा फोर्ट ट्रेन में आगरा से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। जीआरपी पुलिस के अनुसार पीपलाज रेलवे स्टेशन से थोड़ा पहले 334/5 किलोमीटर के समीप मनोज ट्रेन से गिर गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया।

आउटर पर मिला

जीआरपी के अनुसार मनोज आउटर से बाहर की तरफ मिला है इस कारण उसे अस्पताल पहुंचा कर सदर थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया। जीआरपी की मदद से मनोज के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...