पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडी कॉलेज व्याख्याताओं व कर्मचारियों की उपस्थिति पर अब निदेशालय की भी रहेगी नजर

एसडी कॉलेज व्याख्याताओं व कर्मचारियों की उपस्थिति पर अब निदेशालय की भी रहेगी नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के व्याख्याताओं और मंत्रालयिक कर्मचारी अब समय से पहले कॉलेज से नहीं जा सकेंगे। अब कॉलेज निदेशालय कर्मचारियों व व्याख्याताओं की हाजिरी पर सीधे नजर रखेगा। निदेशालय के आदेश पर एसडी कॉलेज में ऐसी बॉयो मैट्रिक मशीन लगाई गई है जिसका कनेक्शन सीधे निदेशालय में बने सरवर रूप से होगा। इसके अतिरिक्त इसका एक कनेक्शन निदेशक के कम्प्यूटर से रहेगा।

जानकारी के अनुसार निदेशक ऑनलाइन अपने कम्प्यूटर से किसी भी व्याख्याता व मंत्रालयिक कर्मचारी की उपस्थिति की जांच कर सकेंगे। इतना ही नहीं हर कर्मचारी को दिन में दो मर्तबा आने व जाने के समय को बॉयोमेट्रिक मशीन में अपनी हाजिरी लगानी होगी। इससे पूर्व कॉलेज में लगी बॉयोमेट्रिक मशीन से हाजिरी यहीं लगे कम्प्यूटर में ही सेव होती थी तथा उसके केवल आने का समय ही दर्ज होता था। इस वजह से कोई भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था। लेकिन निदेशालय की ओर लगी बॉयोमिट्रिक मशीन कॉलेज के समस्त व्याख्याताओं व कर्मचारियों के आधार कार्ड से लिंक है। जहां संबंधित कर्मचारी या व्याख्याता की ओर से हाजिरी लगाने के बाद मोबाइल पर भी उपस्थिति का मैसेज आएगा।

ब्यावर. एसडी कॉलेज में बायोमेट्रीक मशीन की प्रक्रिया को देखते प्राचार्य एवं कर्मचारी।

सुबह 9.30 उपस्थित होना जरूरी | निदेशालय की ओर से भेजी गई बॉयोमेट्रिक मशीन के बाद सभी कर्मचारियों व व्याख्याताओं का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। पूर्व में जहां व्याख्याता अपने कक्षा के समय ही कॉलेज आता था। उन्हें अब सुबह 9.30 बजे पहुंच कर हाजिरी बॉयोमेट्रिक मशीन में लगानी होगी। इसके अतिरिक्त उन्हें पांच घंटे के बजाए आठ घंटे नौकरी करनी पड़ेगी, क्योंकि इसमें जाने का समय भी तय कर दिया गया है। अब व्याख्याताओं को शाम 5.30 बजे तक कॉलेज में रुकना आवश्यक होगा। मशीन में शाम को फिंगर प्रिंट लगाने के बाद ही उनकी पूरी दिन की उपस्थिति मानी जाएगी। ऐसे में अब समय से पहले आने व जाने के दौरान मशीन कर्मचारियों की हाजिरी मंजूर भी नहीं करेगी। वहीं देरी से आने पर कर्मचारियों व व्याख्याताओं की उस दिन की हाजिरी आधी ही दर्ज होगी।

चार मशीन लगी | एसडी कॉलेज में निदेशालय की ओर से चार बॉयोमेट्रिक मशीन भेजी गई है। जो प्राचार्य कक्ष में लगने के साथ ही एक लेखा शाखा सहित दो मशीनें स्टाफ रूम लगाई गई है। यह चारों मशीन 37 हजार 400 रुपए के बजट से आई है। कॉलेज में आई मशीन में किसी प्रकार की कोई कर्मचारी या व्याख्याता गड़बड़ी नहीं कर सके, उसके लिए बॉयोमेट्रिक मशीन में सेंसर भी लगा है। जिससे निदेशालय के अधिकारी उसकी लोकेशन भी देख सकेंगे। मशीनों के कॉलेज आते ही अधिकारियों ने तय किए स्थान पर मशीनें तक लगा दी है। इसके अलावा बायोमेट्रिक मशीन में व्याख्याताओं की कक्षा लगने का समय भी निदेशालय की ओर से फीड होकर आया है। इससे अब व्याख्याताओं मशीन में दर्ज समय के आधार पर ही कक्षाएं लेना आवश्यक होगा।

एसडी कॉलेज में अब व्याख्याताओं सहित कर्मचारियों की उपस्थिति बॉयोमेट्रिक मशीन से दर्ज होगी। इसके लिए चार मशीनें निदेशालय की ओर से भेजी गई है। इससे अब उपस्थिति सीधे निदेशालय के पास जाएगी पूर्व में लगी बॉयोमेट्रिक मशीन की उपस्थिति कॉलेज के कम्प्यूटर में दर्ज होती थी, जिसे माह के अंत तक मेल करके भेजा जाता था। लेकिन अब निदेशालय में बैठे अधिकारी किसी भी व्याख्याता की उपस्थिति को ऑनलाइन देख सकेंगे। आर.सी.लोढा,प्राचार्य,एसडी कॉलेज,ब्यावर

खबरें और भी हैं...