ब्यावर| विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव व मरम्मत के चलते शुक्रवार को 33/11 केवी गोहाना जीएसएस से जुड़े फीडरों की विद्युत व्यवस्था सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान 11 केवी केएम वूलन फीडर, 11 केवी विश्वकर्मा फीडर, 11 केवी सिंघाड़िया फीडर, 11 केवी सनवा फीडर, 11 केवी गोहाना ग्रामीण फीडर सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।