पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपखंड में इस सीजन का सबसे गर्म दिन, 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान

उपखंड में इस सीजन का सबसे गर्म दिन, 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| उपखंड में गुरुवार को इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह सवेरे 10 बजे से ही सूरज की किरणें चुभने लगी। इसके बाद धुंध वाली तेज धूप ने असर दिखाया। दोपहर बाद लू के थपेड़ों से हाल बेहाल हो गए। शाम तक लू का असर रहा। वातावरण में सिर्फ 16 प्रतिशत तक नमी रही और 33 प्रतिशत बादल छाए रहे। शहर में पारा 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। जिले में बढ़ रही गर्मी की तपिश को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने चिकित्सा संस्थानों को लू तापघात से बचाव और उपचार की व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...