चांद रात पर अदा की तरावीह की नमाज, जुमे के साथ पहला रोजा आज
ब्यावर| रमजान माह का चांद बुधवार को नजर नहीं आया। लिहाजा गुरुवार को चांद रात रही। अब पहला रोजा व जुमा शुक्रवार को होगा। पहली तरावीह की विशेष नमाज गुरुवार की रात को पढ़ी गई। जब तक चांद नजर नहीं आ जाता तब तक तरावीह की नमाज अदा की जाती है। तेज गर्मी के बीच रोजेदार रोजे रखेंगे। शहर काजी ने बताया कि सुबह 4.30 बजे सेहरी अौर शाम 7 बजे इफ्तारी का वक्त तय किया गया है। पहला रोजा 15 घंटे से अधिक का रहेगा।