एसपी आज करेंगे सदर थाने का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा
ब्यावर| जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र चौधरी शुक्रवार को सदर पुलिस थाने का सालाना निरीक्षण करेंगे। पुलिस अधीक्षक सुबह लगभग सात बजे सदर थाना पहुंचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व पुलिस अधीक्षक ने सीओ कार्यालय का का भी जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।